सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। इंटरनेट पर इस वक्त ये इंटरफेथ मैरिज हॉट टॉपिक बनी हुई है। सोशल मीडिया पर शत्रुघन के बंगले ‘रामायण’ की तस्वीर सामने आई है, जिसे रोशनी से सजाया गया है।

शत्रुघन सिन्हा के घर की तस्वीर देख कई लोग अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं, तो तमाम लोग ऐसे भी हैं जो इस शादी को लेकर सिन्हा परिवार को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि मुगलों के स्वागत के लिए रामायण को सजाया गया है।

कई मंजिला शत्रुघन सिन्हा का आलीशान बंगला सोनाक्षी की शादी पर जगमगा रहा है, लेकिन जहीर इकबाल से उनकी शादी को लोग सामुदायिक मुद्दा बना दिया है। लोगों का कहना है कि शत्रुघन सिन्हा के भाइयों का नाम भरत और लक्ष्मण है, बेटों का नाम लव और कुश है, घर का नाम रामायण है और इनकी बेटी सोनाक्षी एक मुस्लिम से शादी कर रही है।

यूजर्स के कमेंट्सअभिनेता के घर का जो वीडियो सामने आया है, उसपर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्यार अंधा होता है।” एक ने लिखा, “मतलब रामायण में रावण की एंट्री हो गई।” रचना नाम की यूजर ने लिखा, “ये सब अच्छा नहीं लग रहा है पिताजी अब बीजेपी में नहीं हैं, अब अपने घर का नाम बदल लीजिए।”

प्रद्युमन नाम के यूजर ने लिखा, “मुगलों के स्वागत के लिए रामायण जगमगा रहा है।” अन्य यूजर ने लिखा, “सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल से शादी करने की आजादी है। सोनाक्षी दूसरे धर्म के लड़के से शादी कर रही है। कोई नहीं इन दोनों की शादी देखते हैं कब तक चलती है।”

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर खबर थी कि ये शादी 23 जून को हो रही है, लेकिन शत्रुघन सिन्हा ने कहा है कि उस दिन रिसेप्शन है। जिससे ये साफ होता है कि ये कपल 22 जून को शादी करने वाला है। इस शादी में दोनों परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं और उसके बाद सबको ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। ये शादी जहीर इकबाल के घर पर होने की खबर है। हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

INPUT : JANSATTA