बिहार में अगले दो दिन में पारे में गिरावट आएगी। खासकर न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक नीचे आएगा। सूबे में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में आंशिक बारिश हुई है लेकिन धीरे-धीरे उस क्षेत्र में भी मौसम साफ होगा। मौसमविदों के मुताबिक अगले दो दिनों में पारा दो डिग्री तक नीचे आ सकता है

पटना सहित राज्य भर में उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी कुछ दिन कोहरे की स्थिति नहीं बनने वाली है लेकिन सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। पटना में बुधवार को दिन में बेहतर धूप खिली। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। पटना का अधितकम तापमान 31.6 जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया।