Site icon SITAMARHI LIVE

छह साल बाद गरजे लालू, कहा- डर गए हैं नीतीश कुमार, मैं विसर्जन करने आया हूं

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव छह साल बाद आज चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। लालू बिहार की दो विधानसभा सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान के लिए होने वाले वाले उपचुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे अभी तारापुर में रैली कर रहे हैं। इसके बाद कुशेश्वरस्थान जाएंगे। माना जा रहा है कि लालू की एंट्री से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। वहीं आरजेडी समर्थकों में भारी उत्साह नजर आ रहा हैं। वे बेसब्री से तारापुर के ईदगाह मैदान में अपने नेता के आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सभी पार्टियों ने इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। देखना होगा कि 30 अक्टूबर को जनता किसके पक्ष में वोट करती है। वहीं दो नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

लाइव अपडेट:-

– लालू ने शराबबंदी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में चूहा शराब पी लेता है। नीतीश ने कोई काम नहीं किया। नीतीश ने कहा था कि विशेष दर्जा दिलाने वाले का साथ देंगे। बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। नीतीश कहते थे कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा।

तारापुर को हमने अनुमंडल बनाया है। तेजस्वी को जनता ने मुख्यमंत्री बनाया था। धोखा देकर उन्होंने सरकार बना ली। बिहार की जनता आरजेडी के साथ है। 

मैं विसर्जन करने आया हूं। तेजस्वी ने कचूमर निकाल दिया है। सभी एकजुट होकर वोट कीजिए। बिहार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। यहां बेरोजगारी है। नीतीश कुमार डर गए हैं।जनता को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि मैं जनता को प्रणाम करने आया हूं। लोकशाही के सामने कोई नहीं टिका है। यह लड़ाई सरकार और जनता के बीच में है।

Exit mobile version