सीतामढ़ी में बीती रात अपने साले की शादी में जा रहे व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारी और बाइक लूट ली। जख्मी स्थिति में इलाज के लिए सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली दाहिने हाथ के बाजू में लगी है।

सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र की है। सुरसंड थाना क्षेत्र राधाउर पंचायत के राम स्वार्थ हाई स्कूल के नजदीक देवनाथ पट्टी गांव में परिहार के महसा गांव से बाराती आई थी।

इसी दौरान हाई स्कूल के नजदीक 12 बदमाश खड़े थे। जिन्होंने दूल्हे के भाई और जीजा की बाइक छिनने की कोशिश की। विरोध किया तो अपराधियों ने दूल्हे के भाई पर गोली चला दी। हालांकि, वह बाल बाल बच गया। दोबारा जब गोली चलाई तो पीछे बैठे दूल्हे के जीजा को गोली लग गई।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मौके से एक बाइक लूट ली। जख्मी युवकि की पहचान विनोद राय के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

INPUT : BHASKAR