सीतामढ़ी शहर में बीते 21 नवंबर की रात 8 बजे जानकी स्थान चौक पर तेज आवाज में डीजे बजाने वाले आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में डीजे संचालक व टेंपो चालक को आरोपी बनाया गया है। बताया गया कि 21 नवंबर की रात 8 बजे जानकी स्थान चौक पर गश्ती के दौरान उन्होंने एक टेंपो (बीआर 30जी 9367) पर दो डीजे बॉक्स लादकर तेज गति से जोर-जोर से आवाज में गाना बजाने और जाम लगाने से लोग परेशान हो रहे थे।

उन्होंने पुलिस बल को भेजकर रुकने को कहा तो टेंपो संचालक चालक व डीजे संचालक गाड़ी व बॉक्स छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो व डीजे सेट को जप्त कर लिया गया है। वही, दोनों पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टीम।