भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में दिग्गज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। सीतामढ़ी के स्थानीय मेहसौल चौक पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यकर्ता राहुल-सोनिया जिन्दाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिन्दाबाद का नारा लगा रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सह सीतामढ़ी युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि आंतरिक लोकतंत्र के जरिए पार्टी के शीर्ष पद का चुनाव संभव है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता और संगठनकर्ता रहे हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और देश की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में पार्टी 2024 में तानाशाही की प्रतीक बन चुकी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, अब्दुल मन्नान, मुश्ताक सरवर, रंजीत कुमार, मो. मोख्तार, महताब आलम, वैदेही शरण यादव, फहीम खान, गुलाब शेख, शाकिर अली, मो. चुन्नू, हरि दास, अनिल कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

आपको बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 89 प्रतिशत वोट के साथ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब एक हजार वोट मिले। इस तरह से कांग्रेस को 24 साल बाद गैर – गांधी परिवार का अध्यक्ष मिल गया है।

Team.