नहाय-खाय के साथ आज से लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत होगी। शहर में विभिन्न स्थानों पर पूर्वांचल के लोग छठ पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी कर ली है। पूर्वांचल के लोगों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर सूर्य देव को अ‌र्घ्य देने के लिए स्थान भी चिन्हित कर दिए है। पूर्वांचल प्रकोष्ठ हिसार छठ पूजा समारोह समिति ने हिसार में चार स्थानों पर छह महापर्व का आयोजन करने की तैयारी की है। जिसमें हिसार के समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। वहीं पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति के तत्वाधान में मिलगेट स्थित जिदल पार्क स्थित जिदल सरोवर में चार दिवसीय छठ महापर्व का आयोजन करेगी। पूर्वांचल प्रकोष्ठ हिसार के सहप्रमुख आईटी शैल हरियाणा के सतीश कुमार और पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति प्रधान विनोद साहनी ने बताया कि पूर्वांचल के लोग धूमधाम से छठ महापर्व मनाते है

इन स्थानों पर छठ महापर्व के कार्यक्रम होंगे आयोजित

पूर्वांचल प्रकोष्ठ हिसार छठ पूजा समारोह समिति की ओर से :

1. जिदल लेबर कालोनी के पास जय श्याम विहार में कार्यक्रम होगा।

2. आजाद नगर में नजदीक गुर्जर धर्मशाला के पास।

3. मिलगेट में सेक्टर 1-4 की नहर के पास।

4. बरवाला रोड पर चुंगी के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र।

– पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति : जिदल पार्क स्थित जिदल सरोवर

– पूर्वांचल के लोग चंदन नगर की ओर नहर के पास भी छठ पूजा करेंगे। आठ नवंबर को नहाय खाय से शुरु होगा छठ महापर्व, चार दिवसयी अनुष्ठान

पहले दिन : नहाय खाय से महापर्व की शुरुआत

दूसरे दिन : नौ नवम्बर को खरना करेंगे

तीसरे दिन : 10 नवम्बर को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को त्रिवेणी के जल से अ‌र्ध्य दिया जाएगा

चौथे दिन : 11 नवम्बर को प्रात: उगते हुए सूर्य को अ‌र्ध्य देकर महापर्व सम्पन्न होगा। छठ पूजा की तैयारी के लिए सामान की खरीददारी शुरु

छठ पुजा में खरीदे जाने बाला समान बांस की टोकरी, सूप, इस सीजन का फसल जैसे मुली,हल्दी,अदरख, सिधारा ,ईंख ,गागर निबू, नारियल, ऋतु फल केला, सरीफा, नारंगी, शेव,अनार, अनानास एवं इस सीजन की फल शामिल है। इसमें वे फल भी शामिल है जो हरियाणा मे नहीं मिलता है वह फल स्पेशल बिहार से आता है।

घर में बनने वाला पकवान : ठेकुआ, गुजिया, खजूर ( आटे और मैदे से) और खाजा मिठाई। इसके अलावा जगह के अनुसार मिठाई दुकान से खरीदी जाती है।

पूजा सामग्री : अरकपात, मखाना, छुहारा, बदाम, किसमिस, काजू, मुंगफली दाना, अकुरी जो बिहार से आता है। धुप की लकड़ी, बद्धी इत्यादी की खरीद होती है। नया कपड़ा। छठ पूजा में मूख्य अतिथि के रुप में ये होंगे उपस्थित

पूर्व मंत्री सावित्री जिदल, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक डा. कमल गुप्ता, विधायक जोगीराम सिहाग, मेयर गौतम सरदाना, माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कर्ण रानोलिया, भाजपा नेता सुजीत कुमार से लेकर पार्षद, नेता, समाजसेवी और सीनियर प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल होंगे।