Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में मुखिया प्रत्याशी के घर डांका, विरोध करने पर मारी गोली, घटना के बाद सभी भागे नेपाल

इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां नेपाल से आए 25 से 30 डकैतों ने डकैती की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. विरोध करने पर एक व्यक्ति के पैर में गोली मार कर उसे जख्मी भी कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक सोनबरसा में पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रत्याशी विरंजन महतो के घर 25 से 30 अज्ञात डकैतों ने घर में घुसकर लूटपाट की है। बदमाशों ने एक-एक कर करीब पांच रूम का ताला तोड़ा और घर के लोगों पर पिस्टल तान कर देर रात तक लूटपाट की। बताया जा रहा है कि डकैत नेपाल से पूरी प्लानिंग के साथ आए थे।

घटना के दौरान पैक्स अध्यक्ष निरंजन महतो के भांजे रितेश कुमार ने इसका विरोध किया तो डकैतों ने उसकी जांघ पर गोली मार दी जिससे वह जख्मी हो गया। रितेश का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जाते-जाते डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए बम फोड़ा और फायरिंग भी की।

घटना की जानकारी मिलने पर सोनबरसा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में डकैतों की तस्वीरें भी कैद हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लोकेशन के आधार पर पीछा करते हुए नेपाल भी गई लेकिन नेपाल पुलिस की ओर से सहयोग न मिलने के कारण बैरंग लौटना पड़ा।

© SITAMARHI LIVE | TEAM.

Exit mobile version