बिहार में पिछले कुछ दिनों से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी जिलों के डीएम को इस बारे में पत्र लिखा है। पत्र में दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि अपने जिले में ठंड की समीक्षा करते हुए डीएम सरकारी स्कूलों में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक बंद कर सकते हैं।

दीपक कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण जनप्रतिनिधियों, बच्चों के अभिभावक और प्राथमिक- माध्यमिक शिक्षकों संघों की ओर से विद्यालयों को बंद करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। इसे देखते हुए सभी जिलों के जिलाधिकारी स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए इस पर जल्द कोई फैसला लें।

दरअसल बिहार के जिलों में दिनों दिन तापमान गिर रहा है। राजधानी पटना में बीते गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि रोहतास में 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। उसके अलावा पूर्वी चं, सीतामढ़ी में 11.6 और औरंगाबाद में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो सुपौल और किशनगंज का टेंपरेचर ज्यादा रहा।