बिहार में पछुआ के प्रवाह के साथ ही ठंड की आहट मिलने लगी है। दिन में आकाश साफ होने के कारण अच्छी धूप निकल रही है, इससे वातावरण गर्म रह रहा है। लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। सुबह में भी वातावरण में ठंड रह रहती है।

ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। वहीं प्रदेश के तराई वाले इलाके में कोहरा छाए रहने के आसार है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में पछुआ आठ से दस किलोमीटर की गति से बह रही है। पछुआ अपने साथ काफी मात्रा में नमी ला रही है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

दिन में धूप में गर्मी होने के कारण ठंड का प्रभाव उतना महसूस नहीं हो रहा है, लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान में अचानक काफी गिरावट देखी जा रही है। रात आठ बजते-बजते वातावरण काफी ठंडा हो जा रहा है। इस तरह की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले पांच दिनों तक वातावरण शुष्क रहेगा। आकाश साफ रहने की उम्मीद है। उसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। कई मौसम विज्ञानियों का कहना है नवंबर में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होता है। अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जाएगी।

INPUT : LIVE CITIES