कहते हैं कि दुनियां में सबसे खास बंधन माँ-बच्चे का होता है लेकिन यह तब और भी खास हो जाता है जब एक साथ तीन संतान को मां जन्म दें। ताजा मामला सीतामढ़ी के सुरसंड का है जहां एक निजी क्लीनिक में एक महिला ने तीन शिशु को जन्म दिया है।

एक साथ तीन बच्चे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में इसे देखने के लिए आसपास के गांव से लोग जुट गए। शिशु की एक झलक देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के धरहवा गांव निवासी अजय महतो एवं शोभा देवी ने तीन बच्चे को जन्म दिया है।

बताया गया कि नॉर्मल डिलेवरी से पहला और दूसरा शिशु लड़का हुआ जबकि तीसरे संतान के रूप में लड़की हुई। हैरानी की बात यह है कि 2021 में भी महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि दोनों जन्म के बाद ही मृत हो गए थे। चिकित्सकों के मुताबिक तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। कुछ समय के लिए इन्हें एनआईसीयू में रखा गया है।

Team.