सीतामढ़ी के सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर बुधवार की देर रात एक महिला ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा, दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। महिला को संतान नॉर्मल प्रसव हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा के पुरन्दाहा राजवाड़ा पश्चिमी पंचायत के म्यूरबा निवासी मनोज पासवान की पत्नी पुनिता देवी गर्भवती थी। अचानक बुधवार की शाम प्रसव को लेकर दर्द हुआ। स्वजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ जीएनएम सीमा रंजन ने महिला की स्थिति को देखकर घबरा गई। स्वजनों को भी चिंता सताने लगी।

जीएनएम ने स्वजनों को भरोसा दिलाया नॉर्मल प्रसव होगा, चिंता ना करें। रात्री को 2 बजे महिला को काफी तेज प्रसव हुआ और एक बच्चे को जन्म दिया। पुनः कुछ देर बाद दूसरे व तीसरे को जन्म दिया। पन्द्रह मिनट के अन्तराल में तीनों बच्चे को महिला ने जन्म दिया। जिसमे दो लड़के व एक लड़की शामिल है।

हालकि सभी बच्चे का वजन एक किलो 25 ग्राम के अनुपात में है लेकिन जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। गुरुवार को करीब साढ़े नौ बजे महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नवजात शिशु को अस्पताल प्रशासन द्वारा नया वस्त्र दिया गया। डॉक्टर द्वारा सिर्फ मां के दूध पिलाने की सलाह दी गई।

बताते चलें कि इससे पूर्व भी महिला ने चार संतान को जन्म दिया था जिसमे एक संतान की मौत हो गई थी। फिलहाल उक्त महिला को अब कुल 6 संतान है।

Team.