सीतामढ़ी में आठवें चरण के पंचायत चुनाव परिणाम को लेकर रीगा एवं सुप्पी प्रखंड में मतों की गिनती हो चुकी है। चुनाव परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इस चुनाव परिणाम में कई लोगों ने अपनी साख बचाई है तो कई प्रत्याशियों को जनता ने नकार दिया है।

इस जीत और हार के बीच सबसे अधिक चर्चा रीगा विधानसभा के भाजपा विधायक मोतीलाल प्रसाद की समधन सुरती देवी की हो रही है। इस सीट को हॉट सीट के रूप में देखा जा रहा था। चुनाव हारने वालों में विधायक की समधन सुरती देवी भी शामिल हैं। विधायक की समधन रीगा प्रखंड के गणेशपुर बभंगामा पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ रही थीं।

गणेशपुर बभंगामा पंचायत से आशा सिंह मुखिया पद पर विजेता हुई है। आशा सिंह को 2226 मत प्राप्त हुए हैं जबकि दूसरे स्थान पर अनीता देवी को 1940 मत प्राप्त हुए हैं। वही, विधायक की समधन सुरती देवी को 645 मत प्राप्त हुए हैं। सुरती देवी मतों के क्रमांक में तीसरे स्थान पर आई है।

© SITAMARHI LIVE | TEAM.