आखिरकार भारत-नेपाल के बीच करीब दो साल बाद मैत्री बस का संचालन शुरू हो गया है। गुरुवार देर रात करीब 20 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली से नेपाल पहुंची। नेपाल बस पहुंचने पर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोरोना के कारण पिछले साल फरवरी माह में दोनों देशों के बीच चलने वाले यातायात के सभी साधन बंद हो गए थे। जिसके बाद करीब दो साल तक लोगों को आवागमन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

इससे पूर्व कई बार मैत्री बसों के संचालन को लेकर संभावनाएं दिखीं मगर कोरोना की स्थिति ने सबकुछ बिगाड़ दिया। मगर अब गुरुवार से दोनों देशों के बीच पूर्व की भांति मैत्री बसों का संचालन शुरू हो गया है और धीरे धीरे सभी बसें चलेंगी। आनंद बिहार से बीते रात्रि साहिबाबाद डिपो की एक बस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से होते हुए लगभग 20 यात्रियों को लेकर नेपाल पहुंची।  सभी कागजात सीमा पर कस्टम और एसएसबी ने चेक किए। शुक्रवार देर शाम यही मैत्री बस नेपाल से यात्रियों को लेकर दिल्ली को रवाना हुई।

करीब दो साल बाद दोनों देशों के बीच मैत्री बस का संचालन शुरू हो गया है। गुरुवार को यात्री बस में सवार होकर पूर्व की भांति नेपाल पहुंचे। जल्द ही अन्य बसों को भी रूट पर चलाने की तैयारी है। बस संचालित होने के बाद दोनों देशों के नागरिकों को लाभ मिल सकेगा। 
माधव जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष, उद्योग वाणिज्य संघ कंचनपुर