सीतामढ़ी शहर के ललित आश्रम स्थित गांधी मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रामदुलारी सिन्हा की जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाई जाएगी। रामदुलारी सिन्हा संस्थापक के अध्यक्ष मधुरेंद्र कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण समेत अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में जनभागीदारी होगी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डॉ. मदन मोहन झा, श्याम सुंदर सिंह समेत प्रदेश के दर्जनों नेता भी शामिल होंगे।

वक्ताओं ने कहा कि बेहद सामान्य परिवार से आने वाली रामदुलारी सिन्हा ने राजनीतिक स्तंभ के रूप में अपने आप को जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। समारोह ऐतिहासिक होगा। इसके लिए जिला के नेतागण पार्टी व संगठन के ऊपर उठकर रामदुलारी सिन्हा की कृति को याद करेंगे।

प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा, डॉ राजीव कुमार काजू, रितेश रमन सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, दिलीप पांडे समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Team.