इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लगने वाला है इसलिए ये बेहद खास है। हिंदू पंचाग के अनुसार इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है तो इसका महत्‍व और भी अधिक है। ग्रहण की शुरुआत सुबह 11:32 बजे से होगी। इसकी समाप्ति शाम 05:33 बजे होगी। आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे की होगी।

साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण और इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लगने वाला है इसलिए ये बेहद खास है। हिंदू पंचाग के अनुसार इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है तो इसका महत्‍व और भी अधिक है। ग्रहण की शुरुआत सुबह 11:32 बजे से होगी। चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले उसका सूतक काल लागू होता है। इसकी समाप्ति शाम 05:33 बजे होगी। आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे की होगी। साल 2021 में दो चंद्र ग्रहण का योग बना था। पहला चंद्र ग्रहण 26 मे 2021 में लगा था। आइये जानते हैं कि चंद्र गहण के दौरान किन बातों का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। 

आर्थिक कष्टों का नाश करने के लिए चंद्र ग्रहण की सुबह उठकर स्नान आदि कर लें। स्नान आदि करने के बाद भगवान का स्मरण करें और साफ वस्त्र पहन लें। फिर उत्तर दिशा की तरफ अपना मुंह करके चमेली के तेल का दिया जाए और दाहिने हाथ में रुद्राक्ष की माला के साथ बाए हाथ में पांच गोमती चक्र लीजिए। इसके पश्चात, आपको कीली कीली स्वाहा मंत्र का जाप करेन। 54 बार जाप करने के बाद गोमती चक्र को एक डिब्बे में रख दीजिए फिर मूंग और हकीक के 5-5 दाने अपने हाथों में रखिए और‌ उसी मंत्र का जाप कीजिए। यह उपाय करने के बाद दीये को प्रणाम कीजिए फिर तेल के डिब्बे को उसी डिब्बी में डाल दीजिए। अब इस डिब्बी को अपने काम करने की झगह पर रख दीजिए। 

धर्म से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए चंद्र ग्रहण की रात में एक नए ताले को चांद की रोशनी में रख दें फिर सुबह उठकर उसे मंदिर में संभाल कर रख दें। यह उपाय करने से तमाम आर्थिक समस्या दूर होती है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए भी यह उपाय कारगर है।