शादी के दौरान अक्सर विवाद हो जाते हैं। कई बार मामला मारपीट तक पहुंच जाता है, इसके बावजूद स्टेज पर जयमाल के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच विवाद कम ही देखने को मिलता है लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला शादी टूटने तक पहुंच गया।

स्टेज पर भड़क गई दुल्हन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज पर खड़े हैं। दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाने वाले थे तो वहां परिजन भी मौजूद थे। फोटोग्राफर फोटो लेने के लिए तैयार था और कई लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दुल्हन भड़क गई।

दूल्हा-दुल्हन में हुआ विवाद

दुल्हन ने स्टेज पर ही दूल्हे को सुनाना शुरू कर दिया। काफी देर तक दूल्हा चुपचाप खड़े होकर दुल्हन की बातों और फटकार को सुनता रहा। अब बारी थी, दूल्हे के रिएक्शन की। दूल्हे ने दुल्हन को कुछ नहीं कहा बल्कि वरमाला को किसी दूसरे को पकड़ा दिया और स्टेज से उतरने लगा।

उसे स्टेज पर रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह रुका नहीं। शायद दूल्हा, दुल्हन की हरकत से काफी नाराज हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दखल देखकर विवाद को रुकवाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ लोगों का कहना है कि शादी से तुरंत पहले दहेज की मांग हुई थी, इसलिए नाराजगी हुई थी तो कुछ का कहना है कि दूल्हा दूसरी लड़कियों को देख रहा था, दुल्हन इस पर नाराज हुई थी। हालांकि दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ, इसको लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।

हालांकि शादी से जुड़ा यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि लड़की अभी से तेवर दिखा रही है, आगे क्या होगा? कुछ ने यह भी कहा है कि लड़की के तेवर देखने के बाद दूल्हे ने जो फैसला लिया, वह ठीक है।

INPUT : NEWS 24