Lunar Eclipse 2021: दुनिया 19 नवंबर को खगोलीय घटना की गवाह बनने वाली है। इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह 580 वर्षों में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। बता दें चंद्र ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है। चंद्र ग्रहण का असर सभी लोगों पर पड़ता है। इसलिए आपको ग्रहण के दौरा सूतक काल, धार्मिक मान्यताएं, सावधानियां और ग्रहण कैसे देखें आदि के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी बातों को विस्तार से।

580 सालों में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। यह सुबह 11.32 बजे शुरू होगा। शाम 5.22 बजे समाप्त होगा। भारत में दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा।

गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण की रोशनी बच्चे की सेहत के लिए अच्छी नहीं होती।

. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सूई में धागा नहीं डालना चाहिए।

3. गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें किसी तरह का काम नहीं करना चाहिए।

4. ग्रहण समाप्त होने के बाद सन्ना भी करना चाहिए।

Lunar Eclipse 2021: क्या करें और क्या न करें

1. चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। इसे दूरबीन या चश्मे से देखने चाहिए।

2. ग्रहण के दौरान भोजन करें। अगर कोई विकल्प नहीं है, तो तुलसी के पत्तों को खाने के व्यंजनों में रखें।

3. चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का नाम लें।

4. चंद्र ग्रहण के दौरान कभी बाल या नाखून नहीं काटें। साथ हीं किसी नुकीले औजारों का प्रयोग न करें।

5. चंद्र ग्रहण के बाद अन्न और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है।

चंद्र ग्रहण कैसे देखें?

– अगर आप चंद्र ग्रहण देखना चाहते हैं तो दूरबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। खगोलविद चांद के चारों ओर एक नीली पट्टी देखने के लिए पूर्ण चंद्र ग्रहण की शुरुआत या अंत में चंद्रमा को देखने का सुझाव देते हैं। वहीं अगर चंद्रमा की एक बड़ी तस्वीर प्राप्त करने के लिए दूरबीन में डीएसएलआर कैमरा भी जोड़ सकते हैं।

– ग्रहण की तस्वीरें क्लिक करने के लिए आपको किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। चंद्रमा की फोटोज लेने के लिए किसी भी बुनियादी कैमरे या यहां तक ​​कि मोबाइल फोन के कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

– सबसे खूबसूरत ब्रह्मांडीय घटना, चंद्र ग्रहण की शूटिंग के दौरान बैटरी खत्म नहीं होनी चाहिए। इसलिए सभी बैटरियों को पहले से चार्ज रखें।