इस वक्त की बड़ी खबर खेल जगत से आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका थाईलैंड के कोह समुई में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक शेन वॉर्न थाईलैंड में मौजूद थे। शेन वॉर्न को उनके विला में बेसुध पाया गया। विश्व क्रिकेट के इतिहास में स्पिनर्स में उनसे अधिक विकेट किसी खिलाड़ी ने नहीं लिए। उनके निधन की खबर से पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। तमाम दिग्गज इस खबर को सुनने के बाद स्तब्ध हैं।

दुनिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लकर अपनी प्रतिक्रिया भी जताई थी। शेन वार्न ने यूक्रेन के पक्ष में संदेश लिखा और रूस की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया था। उन्होंने ट्वीट कर यूक्रेन का समर्थन किया और रूस की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत और अनुचित बताया था।