गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 155 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसका अंतराष्ट्रीय मूल्य करीब एक करोड़ आंका गया है। पुलिस ने ऑटो भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के झांसीपुर निवासी कंचन शर्मा के पुत्र नवीन शर्मा तथा संडबारा गांव निवासी भोला महतो के पुत्र बजरंगी महतो के रूप में की गयी है। 

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर जब ऑटो को रोका गया तो प्रारंभिक छानबीन में कुछ नहीं मिला। इसके बाद जब ऑटो के उपर बॉक्सनुमा ढांचे को खोला गया तो उसमें सात पैकेट गांजा मिले। फिर पीछे वाली सीट में छुपाकर रखे गये चार पैकेट गांजा की बरामदगी हुई।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर जब जगदीश चौक पर घेराबंदी की गयी। संदिग्ध ऑटो को जैसे ही रुकवाया गया। उसपर सवार चालक सहित दो लोग भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

Input: hindustan