सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में व प्रतिष्ठानों में कार्यरत 13 सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) समेत कुल 32 पुलिसकर्मियों का दूसरे जिला में तबादला कर दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक ने सूची जारी की है।

बताया गया कि सीतामढ़ी जिला बल में पदस्थापित उमाशंकर शर्मा को जहानाबाद जिला बल में तबादला किया गया है। वहीं, पु.अ.नि. में साकेत बिहारी सिंह को दरभंगा, प्रमोद कुमार-एक को मधेपुरा, कमला यादव को अरवल, धर्मदेव सिंह को भोजपुर, राजेश कुमार चटर्जी को भागलपुर तबादला किया गया है।

परमहंस राय को अरवल, जयराम पासवान को कटिहार, बिंजु शर्मा को पटना, देवपूजन राय को भोजपुर, परशुराम प्रसाद गुप्ता को भोजपुर, शिव शंकर सिंह-1 को भोजपुर, गौतम प्रसाद यादव को भागलपुर, केदार राम को भोजपुर, अभिमन्यु यादव को पटना, रणविजय सिंह को वैशाली, अशोक कुमार को नालंदा भेजा गया है।

वही, महेंद्र सिंह को रोहतास, राजा राम सिंह को कैमूर, शंभू सिंह को बेगूसराय, लक्ष्मण ठाकुर को जहानाबाद, योगेंद्र सिंह को सारण, मो. अकबर खां को रोहतास, रामानंद सिंह को कैमूर, मो. मुस्लिम खां को भागलपुर, छोटन कुमार सिंह को भोजपुर, सुशीला देवी को बेगूसराय, अवधेश यादव को भागलपुर भेजा गया है। इसी तरह कई का तबादला हुआ है.

Input : Prabhat Khabar.