हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज हमारे भारत की तीसरी सबसे लोकप्रिय फिल्म इंडस्ट्री बन चुकी है| और यही कारण है कि आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सर उत्तर प्रदेश या बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी ही बेहद जानी-मानी और मशहूर अभिनेत्री अम्रपाली दुबे के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आज अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी अधिक चर्चा में बनी रहती हैं|

अम्रपाली दुबे की बात करें तो इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपने कैरियर में इन्होंने लगभग सभी मशहूर भोजपुरी अभिनेताओं के साथ काम किया है| खास तौर पर आकर बात करें भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की, तो उनके साथ इनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इस जोड़ी की अधिकतर फिल्में हिट साबित होती हैं|

लेकिन अब सोशल मीडिया पर अमरपाली दुबे का एक वीडियो सामने आया है जो इन दिनों बेहद तेजी से वायरल हो रहा है| दरअसल इस वीडियो में अमरपाली दुबे को एक दुल्हन के रूप में देखा जा सकता है, और इस वीडियो में उनके साथ प्रवेश लाल यादव दूल्हे की तरह नजर आ रहे हैं जो रिश्ते में दिनेश लाल यादव के छोटे भाई लगते हैं|इस वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस अमरपाली दुबे ने खुद ही इसे अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है जिसमें अम्रपाली दुबे हमेशा की तरह अपने लुक्स से आग लगाती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रवेश लाल यादव की वीडियो में काफी शानदार लुक में नजर आ रहे हैं

इस वीडियो में दोनों सितारे पहले स्टेज पर बैठे हुए नजर आए थे और बाद में इन्हें एक दूसरे के साथ रोमांटिक डांस करते भी देखा गया था जिसके बैकग्राउंड में ‘दिन शगना दा’ गाना बज रहा है| ऐसे में अम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और साथ ही कुछ फैंस वीडियो में अम्रपाली दुबे को प्रवेश लाल यादव के साथ देख कर थोड़े हैरान भी हैं| जिस वजह से इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं|

अम्रपाली दुबे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘ साजन’ लिखा है जिससे एक्ट्रेस ने यह बताने की कोशिश की है के यह वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ साजन’ के सेट पर शूट किया गया है| एक्ट्रेस के इस वीडियो पर अभी तक कई हजार भी आ चुके हैं और इससे यह बात तो साफ है के अमरपाली दुबे के फैंस उनकी इस अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|इसके अलावा अगर अम्रपाली दुबे के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्हें अभी हाल ही में फिल्म ‘रोमियो राजा’ में देखा गया था जिसमे इनके साथ अभिनेता दिनेश लाल यादव लीद रोल में नजर आये थे|