सीतामढ़ी शहर से सटे रेड लाइट एरिया में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है जहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है।

जानकारी के मुताबिक रेड लाइट एरिया में एक युवती से जबरन वेश्यावृत्ति करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। वेश्यावृत्ति से मना करने पर युवती को जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती किसी तरह जान बचाकर नगर थाना पहुंच गई।

युवती ने नगर थाना में पुलिसवालों को आपबीती सुनाई। थाना के कर्मियों ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया।

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दलालों के एक गिरोह ने उसे अपने जाल में फंसाकर रेड लाइट एरिया में बेच दिया वहां पिछले एक सप्ताह से उससे वेश्यावृत्ति करवाने के लिए तरह-तरह के हतकंडे अपनाया जा रहा था। मना करने पर युवती के जिस्म पर कई जगहों पर लोहे के रॉड से दागा गया इसके बाद भी नहीं मानी तो उसके शरीर में आग लगा दी।

पीड़िता जान बचाकर थाने पहुंची। एसपी के निर्देश पर नगर सर्किल इंपेक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की और एक महिला समेत चार लोगों गिरफ्तार किया गया। सभी से पूछताछ जारी है। वहीं, पीड़ित युवती को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

© SITAMARHI LIVE | TEAM.