सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के भाड़सर गांव में बुधवार की होली का रंग उस समय मातम में बदल गया जब डीजे की धुन पर नाच रही एक महिला की मौत रथ के नीचे आने से हो गई। इस घटना में करीब दर्जन भर से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

घायलों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। जिनका अलग-अलग जगहों पर इलाज कराया गया। मृत महिला पवित्री देवी भाड़सर गांव के रहने वाले कपिलेश्वर राय है। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर आपसी सहमति के आधार पर मामला सुलझा लिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को गांव की एक लड़की का मटकोर पूजा के लिए रथ पर लदा डीजे ले जाया जा रहा था। डीजे की धुन पर सभी नाच रहे थे। इसी बीच रथ का ब्रेक फेल कर गया और वह पलट गया। इस घटना में पवित्री देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Team.