बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अफसरों को प्रोन्नति देकर IAS बनाया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव शशांक शेखर और कैबिनेट अपर सचिव निशित वर्मा को आईएएस में प्रोन्नति दी गई है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के सुशील कुमार, किशोरी चौधरी, पुरुषोत्तम पासवान, उज्ज्वल कुमार सिंह, विनय कुमार राय, नरेश झा, रजनीकांत, संजय कुमार, शशांक शेखर सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, निर्मल कुमार, शिव कुमार सैव, धर्मेंद्र पासवान, अरविंद मंडल, अनिल चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, ब्रजेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, विभूति रंजन चौधरी, नवीन, जय प्रकाश सिंह, आलोक कुमार, मो. मकसूद आलम, अनिमेष पांडेय और सत्य प्रकाश शर्मा को बैच 2020 में प्रोन्नति दी गई है।

बैच 2021 में उपेंद्र प्रसाद, अनुभव चंद्र वर्मा, गीता सिंह, अरुण कुमार झा, संजय कुमार, नंदकिशोर साह, निशित वर्मा, सुधांशु कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विद्या नंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार 1, पवन कुमार सिन्हा, महावीर प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार, इबरार आलम और अनुजा प्रसाद को प्रोन्नति दी गई है।

साथ ही IAS बैच 2022 के तहत कुल 8 अफसरों को प्रोन्नति मिली है। संजय कुमार, संगीता सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, गौतम पासवान, रंजीत कुमार, कल्पना कुमारी और प्रवीण कुमार को प्रोन्नति दी गई है। इसके अलावा राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू समेत बिहार कैडर के 10 सीनियर IAS अधिकारी ट्रेनिंग के मसूरी जाएंगे।

ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मंसूरी में 8 अप्रैल से 26 अप्रैल 2024 तक होगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विभाग ने अधिकारियों से आदेश में कहा है कि आप सभी अकादमी की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से निबंधन कराएं।

फेज-5 के तहत सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक सिंह, पंचायती राज के ACS मिहिर सिंह, वित्त प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, गृह प्रधान सचिव के. सेंथिल, निर्वाचन CEO एच. श्रीनिवास, नगर विकास के प्रधान सचिव संतोष मल्ल, पिछड़ा वर्ग कल्याण के प्रधान सचिव पंकज कुमार, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, IAS सफीना ए. एन और राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ट्रेनिंग के लिए मसूरी जाएंगे।

वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा के 8 अफसरों को कर्मचारी चयन आयोग में डेप्यूटेशन किया गया है। ये सभी 19 दिसंबर तक प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। शैलेंद्र नाथ, रवि कुमार, अनिल कुमार, सुशांत कुमार, हरिशंकर राम, अहमद महमूद, अनिल कुमार और रमेंद्र कुमार प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

INPUT : BHASKAR