बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को यह संकेत दिया कि राज्‍य में नए जिले बनाए जाने पर जल्‍द ही फैसला हो सकता है। उन्‍होंने यह भी संकेत दिया कि बाढ़ को जिला बनाए जाने की चिर लंबित मांग जल्द ही पूरी होगी। अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ के विभिन्न इलाकों के भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को उन्होंने यह कहा कि बाढ़ को जिला बनाए जाने की मांग यहां के लोग करते रहे हैैं। कुछ दिनों के बाद इन सब चीजों के बारे में फैसला लेंगे तो बाढ़ को कैसे छोड़ देंगे! इसे लेकर लोगों को सोचने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि बिहार में और भी कई जगह नए जिले बनाने की मांग रही है। इनमें बगहा की दावेदारी भी प्रबल है। बगहा को पुलिस जिले का दर्जा पहले से ही मिला हुआ है।

पुराने साथ‍ियों से मिलने लगातार दूसरे दिन निकले मुख्‍यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुराने बाढ़ संसदीय क्षेत्र की यात्रा के दूसरे दिन बेलछी, बाढ़ व अथमलगोला के इलाकों का भ्रमण किया। संघर्ष के दिनों के साथियों से मुलाकात कर पुराने दिनों को याद किया। सबनीमा में वह कई लोगों से मिले। उनका हाल लिया और कहा कि बाढ़ से मेरा पुराना लगाव है। सबसे पहले हम यहीं से सांसद बने थे। हम जब विधायक थे तब भी यहां आते रहते थे। यहां की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते थे।

आगे भी होता रहेगा बाढ़ क्षेत्र के लिए काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1989 से हम बाढ़ के लिए काम करते रहे हैैं। यहां पर सब कुछ हुआ है। यहां के लोगों की इच्छा को पूरा करते रहे हैैं और आगे भी करेंगे। बाढ़ के दौरान भी इस इलाके का हमने हवाई सर्वेक्षण किया था। पहले जब हम सांसद थे तो हर जगह घूम लेते थे पर अब मौका नहीं मिल पाता है। बहुत दिनों से मेरे मन में था कि अपने पुराने क्षेत्र में एक बार फिर जाएं। उसी सिलसिले में लोगों से मिलने आए हैैं। शनिवार को मोकामा इलाके में थे और आज रविवार को बाढ़ इलाके में घूमकर अच्छा लग रहा है। यहां के लोगों ने मुझे जो स्नेह दिया है और मुझे कहां से कहां पहुंचाया है उसे हम भूल नहीं सकते हैं। यहां के लिए हम सब कुछ करते रहे हैैं। आगे भी आते रहेंगे।

लोगों से मिलने के दौरान मुख्यमंत्री ने दिए बाढ़ को जिला बनाए जाने के संकेत कहा कि कुछ दिनों बाद इन सब मुद्दों पर फैसला लेंगे तो बाढ़ को कैसे छोड़ देंगे अपने पुराने संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिलने के क्रम में दूसरे दिन भी बाढ़ पहुंचे
अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सकसोहरा, लछूचक, एकडंगा, बेढऩा, पश्चिमी बेढऩा, स्टेशन रोड बाढ़, दहौर, अचुआरा, रुपस, छेदी सिंह टोला, अथमलगोला, बुढऱा, तिनपाई टोली व अथमलगोला बाजार में लोगों से भेंट की। मुख्यमंत्री के इस भ्रमण में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन