इस वक्त की एक बड़ी खबर सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र से है जहां ननकारा गाँव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बिनोद सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया है। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि सिटी स्कैन कराया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है।

घायल विनोद सिंह ने बताया कि “सड़क निर्माण के दौरान मेरे निजी जमीन का पेड़ काटा जा रहा था जब मैंने विरोध किया तो दबंगों ने मेरे साथ हाथापाई की और उनमें से एक शख्स में हथियार निकाल कर मुझे गोली मार दी।” हालांकि खबर संकलन तक गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।

Team.