Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में बागमती पर बना चचरी पुल टूटा, आवागमन ठप

इस वक्त की एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले के बेलसंड पर है जहां प्रखंड मुख्यालय से दर्जनों गांव का संपर्क भंग हो गया है। बेलसंड के चंदौली में बागमती नदी पर बना चचरी पुल बुधवार की सुबह तेज बहाव में बह गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बुधवार की सुबह नदी में आए तेज वेग से चचरी पुल दो हिस्सों में बट गया। स्थानीय लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए एकमात्र चचरी पुल सहारा था। अब लोग जान जोखिम में डालकर नाव पर आवागमन को मजबूर हैं।

बताते चलें कि बागमती नदी पर सरकार द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल निर्माण का काम वर्षों से चल रहा है। पुल के निर्माण कार्य में लेटलतीफी के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है।

© SITAMARHI LIVE | TEAM.

Exit mobile version