सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की अहले सुबह बहन का रिश्ता तयकर लौट रहे युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना बैरगनिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया घाट की है।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। युवक को बाएं हाथ में गोली लगी है। ऑपरेशन के बाद युवक खतरे से बाहर है।

जख्मी युवक सचिन कुमार बैरगनिया के बखरी गांव के रहने वाले स्वयंवर राउत का पुत्र है। बताया गया कि सचिन ढ़ाका से बहन की शादी की तय कर घर लौट रहा था। रास्ते में फुलवरिया घाट के समीप पहले से मौजूद बदमाशों ने बाइक रोकने में असफल होने पर पीछे से गोली मार दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई है। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। युवक का फर्द बयान दर्ज किया गया है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गये।

Team.