सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में एक वार्ड सदस्य के द्वारा नाबालिग के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैरगनिया थाना क्षेत्र के अख्ता पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य झाखड़ गांव निवासी परवेज खान के विरुद्ध एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हत्या करने और गुंडों से उठाने की धमकी देकर पीड़िता के साथ महीनो से जबरन यौन शोषण किया जाता है।

इस दौरान बीते 24 दिसंबर यानी बीते शुक्रवार को आरोपी युवक के द्वारा हमेशा की तरह पीड़िता के घर पहुंच गया। उस समय पीड़िता के माता पिता खेत में काम करने के लिए गए थे। इस दौरान आरोपित वार्ड सदस्य जबरन उसके घर में घुसकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगा।

इसी बीच उसके माता-पिता खेत से घर वापस लौटे तो वार्ड सदस्य के हरकतों का विरोध किया। विरोध करने पर वार्ड सदस्य के द्वारा पीड़िता के माता-पिता से भी हाथापाई हो गई। पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग जुटने लगे जिसको देखकर आरोपी वार्ड सदस्य फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि इसके पूर्व बीते 3 नवंबर को वार्ड सदस्य अंतिम बार उसके साथ अवैध संबंध बनाया था। वही पीड़िता ने बताया की गर्भ रुक जाने के बाद आरोपित वार्ड सदस्य बराबर गर्भ निरोधक गोलियां भी खिला देता था।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष लइक अहमद ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट के तहत  प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वही मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।