सीतामढ़ी सीट पर मतगणना लगभग अंतिम चरण में है। अब तक 10.89 लाख से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है। मतगणना में जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर 51,495 वोटों से आगे है। आरजेडी प्रत्याशी अर्जुन राय को 4,62,557 मत प्राप्त हुआ जबकि जदयू प्रत्याशी 5,13,811 मत प्राप्त हुआ है। (नोट : इस आर्टिकल को लगातार अपडेट किया जा रहा है, नई जानकारी के लिए इसे रिफ्रेश करते रहें।)

शिवहर लोकसभा सीट पर अब तक के मतगणना में एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद 29,143 वोटों से चुनाव जीत गई है। आरजेडी प्रत्याशी रितु जायसवाल को 4,47,469 मत प्राप्त हुआ जबकि जदयू प्रत्याशी लवली आनंद को 4,76,612 मत प्राप्त हुआ है। (नोट : इस आर्टिकल को लगातार अपडेट किया जा रहा है, नई जानकारी के लिए इसे रिफ्रेश करते रहें।)

आपको बता दें कि सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन से जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर ने आईएनडीआई गठबंधन से राजद प्रत्याशी अर्जुन राय को 50 हजार से भी अधिक मतों से पछाड़ दिया है। वही, शिवहर लोकसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी लवली आनंद ने राजद प्रत्याशी रितु जायसवाल से 29 हजार वोटों से हरा दिया है।

18वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम लगभग क्लियर हो गया है। सीतामढ़ी और शिवहर लोकसभा सीट पर गिनती पूरी हो गई है। सीतामढ़ी लोकसभा का मतगणना स्थल डुमरा स्थित गोसाईपुर के एसआईटी कॉलेज को बनाया गया है जबकि शिवहर लोकसभा के वोटों की गिनती मोतिहारी में हो रही है।

(नोट : इस आर्टिकल को लगातार अपडेट किया जा रहा है, नई जानकारी के लिए इसे रिफ्रेश करते रहें।)

Team.