सीतामढ़ी सीट पर अब तक 8 लाख से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है। मतगणना में जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर 37,426 वोटों से आगे चल रहे है। आरजेडी प्रत्याशी अर्जुन राय को 3,42,997 मत प्राप्त हुआ है जबकि जदयू प्रत्याशी 3,80,423 मत प्राप्त हुआ है। (नोट : इस आर्टिकल को लगातार अपडेट किया जा रहा है, नई जानकारी के लिए इसे रिफ्रेश करते रहें।)

शिवहर लोकसभा सीट पर अब तक के मतगणना में एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद 26,466 वोटों से आगे चल रहे है। आरजेडी प्रत्याशी रितु जायसवाल को 4,01,887 मत प्राप्त हुआ है जबकि जदयू प्रत्याशी लवली आनंद को 4,28,353 मत प्राप्त हुआ है। (नोट : इस आर्टिकल को लगातार अपडेट किया जा रहा है, नई जानकारी के लिए इसे रिफ्रेश करते रहें।)

आपको बता दें कि सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन से जदयू के प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर और आईएनडीआई गठबंधन से राजद के प्रत्याशी अर्जुन राय के बीच कड़ा मुकाबला है। वही, शिवहर लोकसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी लवली आनंद और राजद प्रत्याशी रितु जायसवाल के बीच कड़ी टक्कर है।

18वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम अब से कुछ ही घण्टे में क्लियर हो जाएगा। सीतामढ़ी और शिवहर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण की गिनती पूरी हो गई है। सीतामढ़ी लोकसभा का मतगणना स्थल डुमरा के गोसाईपुर स्थित एसआईटी कॉलेज को बनाया गया है जबकि शिवहर लोकसभा के वोटों की गिनती मोतिहारी में हो रही है।

(नोट : इस आर्टिकल को लगातार अपडेट किया जा रहा है, नई जानकारी के लिए इसे रिफ्रेश करते रहें।)

Team.