सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने बताया कि खिलाने के बहाने बच्ची को गोद में उठाकर आरोपित बाहर ले गया। जब बच्ची घर आई तो देखा कि जांघ पर खून लगा हुआ है।

खून भी ज्यादा निकल रहा था और बच्ची जोर-जोर से चिल्ला रही थी। तब जाकर पता चला कि खेलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। खिलाने ले जाने वाले व्यक्ति को खोजा गया तो वह अपने घर भाग गया था।

आरोपित अपने बहन के घर आया था। उसी दौरान इस घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकला। पीड़िता कि मां ने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला कि बच्ची थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गयी थी। अकेला देखा तो पानी का छिटा मारकर उसे लेकर मां के पास पहुंचाया।

जिसके बाद मामले की जानकारी हुई। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का चचेरा मामा लगता है। बच्ची की मां इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और काफी मशक्कत के बाद उसे नगर थाना क्षेत्र के भूपभौरो गांव से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भूपभौरो गांव निवासी मोहन राय के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। बच्ची की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

वहीं, पुलिस गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार की रोज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।