सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति मनीष कुमार का अवैध संबंध उसकी भाभी पूजा से था। उक्त आरोप मृतक महिला के स्वजनों द्वारा लगाया गया है।

बताया गया कि घर में प्रतिदिन मारपीट होती थी। मृतका मेघा कुमारी ने हत्या से घण्टे पहले अपने पिता नेपाल के मधवा निवासी भुनेश्वर राउत को फोन के जरिए घटना के बारे में पूरी जानकारी दी थी। जानकारी मिलते ही उसके पिता अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तब तक मेघा कुमारी की हत्या कर दी गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। अवर निरीक्षक रामलगन यादव एवं अवर निरीक्षक नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि मृत महिला के ससुराल वाले भाग निकले थे। मृतका मेघा कुमारी नेपाल बोर्ड से इंटर पास थी। वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे पुत्र को भी छोड़ गई।

इस संबंध में मृतका के पिता भुनेश्वर राउत ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है जिसमें पति मनीष कुमार रवि उर्फ सोनू कुमार, सरिता देवी, रामजी राउत, सविता देवी भारती उर्फ पूजा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है।

Team.