कभी-कभी तो कुछ ऐसा कर जाती हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। ऐसा ही एक दुल्हन ने अपनी शादी के दौरान किया। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, दुल्हन शादी से पहले दूल्हे को सरेआम किस कर दिया। इतना ही नहीं, जैसे ही बारात वेडिंग वेन्यू पर पहुंचती है तो दुल्हन बालकनी पर आकर उसके निक नेम ‘चीनू-चीनू’ कहकर चिल्लाने लगते हैं। नीचे कई सारे मेहमान उसे देखते रहते हैं। दुल्हन शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही थी।



Read More : इस बात को लेकर पत्नी के साथ हुआ विवाद, गुस्साए पति ने लोहे की छड़ से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

खूबसूरत दुल्हन के एक वीडियो ने उसकी क्यूटनेस की वजह से इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया। दुल्हन उत्साह में चिल्लाते हुए कहती है- ‘दूल्हा कहां है मेरा’। वह नाचने लगती है और दूल्हे को फ्लाइंग किस देती है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इतना शानदार वीडियो।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत प्यारा।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘दुल्हन कितनी खूबसूरत है।’