मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सीतामढ़ी से बरामद किया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय डुमरा के नारायणपुर गांव पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने लड़की को बरामद किया। मामले में लड़की की मां ने मुंबई में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

मामले में मुरादपुर पंचायत के मुखिया संजीव बाजीतपुरीया ने बताया कि लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने निकली थी और वह सीतामढ़ी पहुंच गई। फिर यहीं रहने लगी। अभी मुंबई पुलिस मामले की छानबीन करते सीतामढ़ी पहुंची थी। स्थानीय पुलिस ने उनसे संपर्क किया। जिसके बाद उन्होंने जांच की और लड़की को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया।

मुखिया ने कहा कि हमने लड़की से बात की है। उसने कहा है कि अपनी मर्जी से घूमते हुए दोस्त के साथ यहां आ गई थी। किसी ने उसे अगवा नहीं किया या भगाकर नहीं लाया है।मुंबई पुलिस के दारोगा अनिल चौहान ने बताया कि लड़की की उम्र 17 साल है। उसकी मां ने मुंबई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि बिहार में सीतामढ़ी के रहने वाले एक दोस्त के साथ उनकी पुत्री गायब हो गई है। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी और खोजते-खोजते सीतामढ़ी पहुंची। अनिल ने कहा कि लड़की को बरामद कर लिया है। हमारे साथ महिला पुलिसकर्मी समेत चार लोग हैं। अब लड़की को लेकर मुंबई जा रहे हैं।

मुंबई पुलिस के दारोगा अनिल चौहान ने बताया कि लड़की की उम्र 17 साल है। उसकी मां ने मुंबई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि बिहार में सीतामढ़ी के रहने वाले एक दोस्त के साथ उनकी पुत्री गायब हो गई है।

इसके बाद पुलिस जांच में जुटी और खोजते-खोजते सीतामढ़ी पहुंची। अनिल ने कहा कि लड़की को बरामद कर लिया है। हमारे साथ महिला पुलिसकर्मी समेत चार लोग हैं। अब लड़की को लेकर मुंबई जा रहे हैं।

Input : Dainik Bhaskar