क्या आपने कभी गाय को घर के बेडरूम में सोते हुए देखा है? नहीं देखा होगा। लेकिन जोधपुर के एक घर की यह हकीकत है, जहां गाय बेडरूम में सोती है। बैल घर में पालतू कुत्ते की तरह घुमता है। घर में रहने वाला परिवार गाय और बैल को सदस्य की तरह पालता है। उनके घर में परिवार के सदस्य के अलावा गाय के परिवार के तीन सदस्य भी रहते हैं। इसमें गाय, बैल और उसका बछड़ा है। गाय के परिवार के लिए एक रूम है। उनके लिए रूम में पलंग भी रखा है। साथ में मखमली कंबल भी है।

परिवार सोशल मीडिया पर भी फेमस
जोधपुर के पाल रोड सुभाष नगर में रहने वाले प्रेम सिंह कच्छवाह और उनकी पत्नी संजू कंवर ने ये सब गौ प्रेम के चलते किया है। क्षेत्र में इनका घर काऊ घर के नाम से प्रसिद्ध है। संजू कंवर का यह परिवार सोशल मीडिया पर भी फेमस है। इंस्टाग्राम पर इस परिवार का एक पेज भी है।

बछड़ा नहाने के बाद दो घंटे आराम करता है
इनके घर में गाय एक पशु नहीं बल्कि पारिवारिक सदस्य की तरह रहती है। बछड़े की उम्र 1 साल है। इस बछड़े का नाम उन्होंने पृथु रखा है। संजू कंवर ने बताया कि सुबह वे अपने बछड़े को चारा खिलाकर स्नान करा देती हैं। इसके बाद जैसे ही वह सूखता है, सीधा कमरे में जाकर पलंग पर चढ़ जाता है। वहां पर करीब 2 घंटे आराम करता है।

टॉयलेट के लिए विशेष इंतजाम
संजू ने गाय के इस परिवार गाय, बैल और बछड़े को ऐसी ट्रेनिंग दे रखी है कि वे गोबर करने एक निर्धारित जगह ही जाते हैं। ऐसे में उनका टॉयलेट अलग ही बना रखा है। संजू का कहना है कि घर में रहते हैं, बिस्तर पर सोते हैं, लेकिन गंदगी नहीं करते।

बैल की खास देखभाल
गाय दूध देती है, इसलिए लोग गाय को पालते हैं। बैल को आवारा छोड़ देते है। संजू ने बैल पृथु का ध्यान भी रखा। उन्होंने कहा कि बैल को लोग घर से निकाल देते हैं। वह कत्लखाने तक पहुंच जाते हैं। इसी डर के चलते उन्होंने अपने पृथु को घर से बाहर नहीं निकाला। संजू का कहना है कि वर्तमान समय में खेती में बैल प्रयुक्त नहीं होते ऐसे में लोग इन्हें छोड़ देते हैं। और आवारा पशुओं की तरह सड़कों पर घूमते है।

निगम ने सीज कर ली थी गाय
असल में, साल भर पहले संजू कंवर के घर पर नगर निगम की टीम पहुंची थी। उन्होंने उनकी गायों को सीज कर लिया। उन्होंने गायों को घर में ही पालना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे लोगों तक यह बात चलती गई। पाल रोड क्षेत्र में किसी से भी अगर जानकारी लेना चाहे कि संजू कवर का मकान कहां है तो बस इतना ही पूछना है कि कब हो उसका है लोग आपको घर तक छोड़ देंगे।

Input: Dainik Bhaskar