सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के परसा गांव में एक चहारदीवारी से दफन दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। कहानी बिल्कुल दृश्यम फ़िल्म जैसी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। एक शव नेपाल के धनुषा जिला के जनकपुर निवासी जगदीश साह के 19 वर्षीय पुत्र रोहित साह जबकि दूसरा शव जनकपुर के ही रामबाबू साह के 19 वर्षीय पुत्र विष्णु साह का बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों 11 जनवरी से ही घर से गायब था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर ही परसा से शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि फिरौती के लिए दोनों का अपहरण किया गया था।

शव को देख कर कहा जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही दोनों की हत्या कर शव को वहां दफना गया है। दोनों की बेरहमी पूर्वक हत्या की गई है। दोनों शव के गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा है। एक शव के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।

स्वजन भी विशेष कुछ बताना नहीं चाह रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई भी जानकारी देने से इंकार किया है। कहा कि रोहित एवं विष्णु दोस्त थे। 11 जनवरी को विष्णु अपनी पल्सर बाइक लेकर रोहित के घर आया। फिर दोनों कुछ देर में लौटने की बात कह साथ निकल गया। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटा।

Team.