शनिवार को अचानक एक प्रेमी युगल थाना पहुंचकर कहने लगे, ‘हमलोग बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर लिए हैं…।’ वैसे, दोनों प्रेमी युगल पहले गुरू और शिष्य थे, अब दोनों पति-पत्नी बन गये। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के एक पिता ने पुत्री के गायब होने की सूचना थाना में दी थी। जिसकी जानकारी मिलने पर प्रेमी युगल पहुंच गये और अपनी इच्छा से शादी करने की बात स्वीकार की।

लड़का समदा गांव का रहने वाला है। लड़की पहले चंदौर पूर्वी पंचायत के एक गांव के कोचिंग सेंटर पर जाती थी, जहां उसे शिक्षक रविन्द्र कुमार के साथ प्यार हो गया। काफी समय तक प्यार का सिलसिला चलता रहा। एक सप्ताह पूर्व दोनों बिना अभिभावक की अनुमति से फरार हो गए थे। इसके बाद लड़की के पिता ने सौरबाजार थाना में पुत्री के गायब होने की सूचना दर्ज कराई।

कर ली कोर्ट मैरिज

पुलिस के दबाव पर दोनों प्रेमी युगल थाना पहुंचकर अपनी इच्छा से कोर्ट में शादी करने की बात स्वीकारा है। पुलिस ने भी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को अपने इच्छानुसार लड़का के घर भेज दिया है। मामला अंतर जातीय रहने के कारण दोनों पक्ष में तनाव था।