छुट्टियां किसे पसंद नहीं होती। चाहे वे स्कूल जाने वाले बच्चे हों, कॉरपोरेट एंप्लॉय हो या सरकारी कर्मचारी। छुट्टी हर किसी की फेवरेट होती है। लेकिन छुट्टी का मतलब होता है काम का रुक जाना। सरकारी कर्मचारियों की जिस दिन छुट्टी होती है, मतलब उस दिन संबंधित विभाग में काम-काज नहीं होगा।

बैंकों के साथ भी ऐसा ही है। आपको बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम निपटाना हो और उस दिन बैंक बंद रहें, तो आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको पहले से ही बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है। आने वाले महीने यानी नवंबर में दिवाली और छठ पर्व आने वाले हैं।

इस दौरान अलग-अलग जोन में बैंकों की छुट्टी (Banks holiday in November) रहेगी। नवंबर में अलग-अलग जोन में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में समय पर अपने बैंक से जुड़े काम निपटा लें। हालांकि, इस समय आप अपने अधिकतर बैंकिंग कार्य मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी निपटा सकते हैं।

नवंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

1 नवंबर, 2023 : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
5 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
10 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।

11 नवंबर, 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
12 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
13 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों का अवकाश रहेगा।
14 नवंबर, 2023 : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा।

15 नवंबर, 2023 : भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
19 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।20 नवंबर, 2023 : छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर, 2023 : सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।

25 नवंबर, 2023 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
26 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
27 नवंबर, 2023 : गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
30 नवंबर, 2023 : कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंकों का अवकाश रहेगा।

INPUT : NAVBHARAT TIMES