तुलसी विवाह हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को होती है। साल 2022 में तुलसी विवाह की तारीख 05 नवंबर, 2022 है। इसके साथ ही कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी 04 नवंबर, 2022 को है। तुलसी विवाह के दिन से शादी के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से तुलसी विवाह के दिन शादी के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है।

शास्त्रों के अनुसार, तुलसी विवाह भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए खास होता है। इस दिन कुछ उपाय करने से शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में जानते हैं कि इस साल तुलसी विवाह के दिन क्या करना शुभ रहेगा।

दांपत्य जीवन में रहेगी खुशहाली
Tulsi Vivah 2022: Auspicious yoga is going to be made on Tulsi marriage: तुलसी विवाह के दिन शुभ मुहू्र्त में स्नान करने के बाद सबसे पहले तुलसी के कुछ पत्ते तोड़कर साफ पानी में रख दें। इसके बाद तुलसी विवाह के दिन तुलसी के जल को पूरे घर में छिड़कें। माना जाता है ऐसा करने के वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही पति-पत्नी का आपसी मनमुटाव दूर होता है।

आपसी मनमुटाव को दूर करने के लिए उपाय
अगर किसी कारण के पति-पत्नी का आपस में बराबर मनमुटाव हो तो ऐसे में तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें। इसके बाद तुलसी विवाह के बाद उस चुनरी को किसी सुहागिन स्त्री को दें।

अगर ऐसा नहीं हो सके तो चुनरी को किसी मंदिर में माता के चरणों में अर्पित कर दें। माना जाता है कि तुलसी विवाह के दिन ऐसा करने से वैवाहिक जीवन पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।

INPUT : IBC24