सीतामढ़ी से बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला बुधवार को कर दिया गया है। इसमें जिलाधिकारी के ओएसडी प्रशांत कुमार भी शामिल है।

समाहरणालय में तैनात वरीय उप समाहर्ता प्रशांत कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीति कुमारी और बेलसंड के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभु नाथ का तबादला हुआ है।

इनका तबादला क्रमशः गोपालगंज सदर में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल सदर में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और सारण के मढ़ौरा में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर इसके स्थान पर अधिकारियों की पदस्थापना जिले में नहीं की गई है।

Team.