सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी को नतीजों का इंतजार है। नतीजे शुक्रवार को सामने आएंगे। नतीजे से पहले शहर के हर गली, चाय की दुकानों पर चर्चा-ए-आम है कि सारा वोट मुर्गा छाप को गया है।

सीतामढ़ी लाइव द्वारा कराए गए आंतरिक सर्वे के मुताबिक विशाल और रौनक जहां परवेज के बीच कांटे की टक्कर है। शहर के सोनापट्टी, महावीर स्थान, मधुबन, चकमहिला के पश्चिमी भाग, कॉलेज रोड, माता वैष्णो देवी मंदिर रोड, मेला रोड, गौशाला चौक समेत अन्य इलाकों में विशाल कुमार को अधिक मत मिलने का अनुमान है।

वही चर्चित मुखिया आरिफ हुसैन की पत्नी रौनक जहां परवेज दूसरे स्थान पर रह सकती हैं। मेहसौल, मुर्लियाचक, राजोपट्टी, जानकी स्थान स्थित कबाड़ी मोहल्ला समेत अन्य इलाकों में रौनक जहां परवेज को अधिक मत मिले हैं। इसके बाद सुवंश राय, कमला गुप्ता, श्याम नंदन किशोर प्रसाद, मालती सिंह का स्थान रह सकता है।

हालांकि यह आंकड़ा महज सीतामढ़ी लाइव की ओर से कराए आंतरिक सर्वे के आधार पर है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा जिसका परिणाम शुक्रवार को ही घोषित कर दिया जाएगा। इन नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

आपको बताते चलें कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके विशाल कुमार को बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला हुआ है। पार्टी के अंदर हलचल होने के बाद जिलाध्यक्ष को किसी विशेष का समर्थन नहीं करने की घोषणा वाली प्रेस विज्ञप्ति भी जारी करनी पड़ गई थी। बावजूद इसके शहर के कार्यकर्ताओं ने विशाल को समर्थन दिया हुआ था।

Team.