सीतामढ़ी में महिला से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर जमकर पीटा। गंभीर हालत में झाड़ियों में फेंक गए। महिला को बेहोशी की हालत में अगले दिन गांव वालों ने देखा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला मोतिहारी की रहने वाली है।

उसका पति से विवाद हुआ था। वह गुस्से में आकर बुधवार की रात नौ बजे घर से चुपके से निकल गई। वह बस स्टैंड पहुंची। यहां से सीतामढ़ी जाने वाली बस में सवार हो गई। देर रात वह सीतामढ़ी बस स्टैंड पर उतरी। वह जाने लगी तो दो बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगे।

बाइक सवार युवकों ने महिला से पूछा कि कहा जाना है और फिर किसी तरह बहला-फुसलाकर महिला का बाइक पर बैठा लिया। फिर किसी सुनसान जगह पर महिला को ले गए। वहां महिला के साथ दोनों बाइक सवार युवक सहित तीन लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस दौरान तीनों ने महिला के साथ मारपीट भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद उसे बेहोशी की हालत में झाड़ी में फेंक दिया गया। गुरुवार की सुबह पीड़िता को बेहोशी के हालत में गांव के कुछ लोगों ने देखा, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

सदर अस्पताल में पीड़िता की हालत गंभीर देखते हुए उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने महिला के परिजन को घटना को जानकारी दी गई।

अहियापुर थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी विनीता कुमारी ने उसका बयान दर्ज किया। अपने बयान में महिला ने बताया कि बुधवार की रात पति से उसकी लड़ाई हो गई थी। रात नौ बजे वह अपने घर मोतिहारी से निकल गई और बस से सीतामढ़ी पहुंच गई।

INPUT : BHASKAR