सीतामढ़ी के रीगा में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था शव बरामद किया गया है। लोगों ने आशंका जाहिर किया है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसके गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गई है। घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के महेसिया पंचायत अंतर्गत पकरी-गणेशपुर मुख्य स्थित सरेह की है।

जहां एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि सोमवार के शाम करीब 5 बजे सरेह से मवेसी का चारा काटकर लौट रही कुछ महिलाओं को मृतक पर नजर पड़ी। जहां जमीन पर पीला सारी में एक महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी।

महिलाओ ने गांव के अन्य लोगो को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लोगों से पुछताछ कर महिला के शव को पहचानने की कोशिश में है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों की जितनी मुह उतनी तरीके की बात बताई जा रही है। मृत महिला के चेहरा खून से लथपथ है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज दिया हैं।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राम एकबाल राय ने बताया कि महिला को किसी दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को पकड़ी के सरेह में लाकर डाल दिया गया है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नही हो सकी है।

INPUT : BHASKAR