सीतामढ़ी में 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है और जल्द से जल्द नई जगह योगदान देने का निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों को दिया है।

एसपी मनोज कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश पत्र के मुताबिक मेजरगंज थाना में तैनात रविकांत कुमार को सहियारा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुनौरा थानाध्यक्ष इम्तियाज खां को मेहसौल ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

तबादले की सूची

सहियारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार को मेजरगंज थाने में भेजा गया है। कन्हौली थानाध्यक्ष राम निवास कुमार को पुनौरा थाना का कमान सौंपा गया है। महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी को थानाध्यक्ष बनाया गया जबकि वर्तमान थानाध्यक्ष संध्या रानी को अपर थानाध्यक्ष बना दिया गया है।

Team.