उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छह बच्चों की मां का एक ट्रैक्टर ड्राइवर पर दिल आ गया। कुछ समय प्रेम प्रसंग

मामले की जानकारी पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि अब काम करूं या छह बच्चों की परवरिश करूं।

गांव के पास काम करता था ट्रैक्टर ड्राइवर

जानकारी के मुताबिक मामला बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां अमेरिका नाम के एक शख्स का बेटा राहुल अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में राहुल की पत्नी और छह छोटे-छोटे बच्चे हैं। राहुल ने बताया कि कुछ समय पहले कल्याणपुर गांव में बाढ़ आ गई थी। प्रभावित हिस्से में तटबंध बनाने के लिए ट्रैक्टरों से काम चल रहा है।

पड़ोस की लड़की पर मदद का आरोप

इन्हीं में से एक ट्रैक्टर चालक का उसका पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। बताया गया है कि मंगलवार को आरोपी चालक ने पड़ोस की एक लड़की की मदद से उसकी पत्नी को गांव के बाहर बुलाया और फिर दोनों रफूचक्कर हो गए। पत्नी के काफी देर तक गायब होने पर परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने जान पहचान वालों से साथ-साथ कई रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई उसका कोई सुराग नहीं लगा।

घर से डेढ़ लाख रुपये के गहने भी ले गई

गांव वालों से जानकारी के बाद परिवार के होश उड़ गए। घर की तलाशी ली तो पता चला कि करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने गायब हैं। इसके बाद पीड़ित पति ने थाना छावनी पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उधर मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।