सीतामढ़ी : जमुई में कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में धरना के पश्चात गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक न्याय मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी, महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम भाजपा सरकार मुर्दाबाद, सम्राट चौधरी इस्तीफा दो का नारा लगा रहे थे।
जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कि जमुई की घटना ने बिहार को पूरे देश में शर्मसार किया है। बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है। जिस राज्य में एक बेटी को सड़क पर रोककर उसके साथ सरेआम बदसलूकी करने का दुस्साहस किया जाए, वहां सरकार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अब सिर्फ बयान देने के बजाय जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. अफाक खान, सीताराम झा, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, मो. शम्स शाहनवाज, घनश्याम मिश्र, आलोक सिंह राठौर, आफताब अंजुम, ताराकांत झा, महिला नेत्री रितु ठाकुर ने कहा कि एक तरफ भाजपा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘नारी शक्ति’ के बड़े-बड़े नारे लगाती है। दूसरी तरफ बेटियों की सुरक्षा की जमीनी तस्वीर बेहद चिंताजनक घटनाओं से सामने आ रही है।
विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर दीपक शुक्ला, प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार गुप्ता, सोहन प्रसाद, सुन्दरम पाठक, चुन्नू सिंह, अमजद खान, राजू कुमार, विवेक कुमार झा, एनएसयूआई अध्यक्ष सक्षम कुमार, इंदल पासवान, उमा कुमारी, वीरेंद्र कुशवाहा, अख्तर रजा खान, संजोगी देवी, शैलेन्द्र खिरहर, सुप्रिया कुमारी, मृत्युंजय कुमार यादव, जैनेन्द्र कुमार राम, मोबास्सिर खान, नीरज कुमार यादव, महेश कुमार, सुलेखा देवी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Team.
