सीतामढ़ी में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकालकर ईडी द्वारा राहुल गांधी पर की जा रही कार्रवाई पर विरोध जताया। आक्रोश मार्च कांग्रेस कार्यालय ललित आश्रम से बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से होते हुए पार्क रोड स्थित उप डाकघर तक आते-आते प्रदर्शन में तब्दील हो गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कमलेश कुमार सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता समन्वय समिति सदस्य प्रथम कर रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस महिला ने दो-दो बार प्रधानमंत्री पद को ठुकराया आज उन पर पैसों का लेनदेन का आरोप लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक मयंक कुमार मुन्ना, राशिद चौधरी, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, अमानुल्लाह खान, कृष्णकांत गुड्डू, नलिनी रंजन झा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे निरंकुश सत्ता के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुनने के लिए मजबूती से कमर कस लें। साथ ही कहा कि शीर्ष नेताओं को परेशान करने के लिए सरकार विभिन्न सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। शीर्ष नेताओं को बार-बार समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाना शर्मनाक है।

प्रदर्शनकारियों में सीता राम झा, बिपिन झा, समन्वय समिति के सदस्य मो. अंजारउल हक तौहीद, समन्वय समिति के सदस्य तुफैल अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मणि भूषण कुमार, मोतिउर रहमान आलमगीर, अजय मिश्रा, महेश माजी, डॉ. महेंद्र पासवान, नसीम खान, मो. अरशद रजा, सत्येंद्र मिश्रा, राजीव कुमार झा, दिनेश राय, जितेंद्र झा, संतोष पासवान, चुन्नू सिंह, मनोज झा, रोहन गुप्ता, रंजीत गुप्ता, विनय कुमार सिंह, दिलीप कुमार पांडे, प्रवीण कुमार झा, विनय कुमार झा, अजय जाधव, विजय सिंह राठौर, इंदल पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे।

Team.