दिवाली का पर्व धनतेरस के साथ ही शुरू हो जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने का विधान है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

कहा जाता है कि इस दिन शॉपिंग करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है। इसलिए इस दिन सोना-चांदी, गाड़ी आदि खरीदना जाता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो सोना-चांदी जैसी कीमती चीजें खरीद पाने में असमर्थ है। ऐसे में आप चाहे तो इन चीजों को भी खरीद सकते हैं इससे भी मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।

झाड़ू वास्तु शास्त्र में झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदकर लानी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

पीतल के बर्तन

धनतेरस के दिन स्टील के बदले पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि प्रकट हुए थे, तो उनके हाथ में एक कलश था जो पीतल का माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

गोमती चक्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गोमती चक्र मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए इसे धनतेरस के दिन जरूर खरीदें। इसके साथ ही दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय इन्हें भी रखें। भैया दूज के बाद इस गोमती चक्र को उठाकर पैसों वाली जगह पर रख दें।

साबुत धनिया

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि धनतेरस के दिन साबुत धनिया भी खरीदकर लाना चाहिए। इसके बाद इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इन्हीं अर्पित धनिया को गमले में बो दें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

INPUT : JAGRAN

डिसक्लेमर : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।